जलालाबाद। एएनएम और उसकी सहकर्मी से छेड़छाड़ करना युवकों को मंहगा पड़ गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के सीएचसी पर तैनात एएनएम ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सहकर्मी नगर के मोहल्ला क़ानूनगोयान में किराये के मकान में रहते थे। इस दौरान इसी मोहल्ले का रहने वाला युवक अनुज गुप्ता उन लोगों को अक्सर परेशान करता था। कई बार नजरअंदाज करने के बाद भी जब नहीं माना तब परेशान होकर वह लोग दूसरे मोहल्ले में मकान लेकर रहने लगे। आरोप है कि रविवार शाम वह दोनों नगर स्थित मंडी में सब्जी लेने गई थीं। इसी दौरान वह युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां आ गया और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब उसने नंबर नहीं दिया तभी वह दोनों उस पर फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो