पुवायां। गाय चोरी करने के आरोप में लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी मंटी की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी गाय दरवाजे पर बंधी थी। गांव नहिलोरा बुजुर्ग निवासी खुदवीर और शिवनारायण चोरी से खोल कर ले जाने लगे। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को गाय ले जाते देखा तो जानकारी दी, जिस पर उसने मोहल्ले के लोगों की मदद से खुदवीर को पकड़ लिया, जबकि शिवनारायण मौके से भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के दौरान मौके पर भीड़ लग गई और लोगों ने खुदवीर को जमकर पीट दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। इसके बाद लोग खुदवीर को लेकर कोतवाली पहुंचे। गीता देवी की ओर से दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।