फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल में शनिवार रात चोरों ने व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी समेत जेवर, कीमती कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली और घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल निवासी आसिफ परवेज की सदर बाजार में गिफ्ट के सामान बिक्री की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि वह मकान में ताला लगाकर शनिवार सुबह परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने लखनऊ चला गया। रात में किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य गेट में ताला लगाने वाला कुंडा तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का इंटर लॉक तोड़कर उसमें प्रवेश कर गए और वहां रखीं अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से दुकान की बिक्री के रखे 1.95 लाख रुपये, पत्नी केे जेवर, जिनमें दो सोने की अंगूठी, एक चेन, दो सेट हार, बुंदे, दो जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी जेंट्स, बेटी की दो सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायल व कीमती कपड़े आदि सामान निकाल ले गए। आसिफ परवेज शनिवार रात करीब तीन बजे लखनऊ से लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का कुंडा टूटा पड़ा है, जब घर के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। नकदी, जेवर, कीमती कपड़े आदि सामान गायब थे। पीड़ित ने रात में ही मामले की सूचना सदर बाजार पुलिस को दी। रात में उस्मानबाग चौकी इंचार्ज नासिर खां ने मौका मुआयना किया और वापस हो गए। रविवार सुबह पीड़ित के घर पहुंचकर आश्वस्त किया कि चोरों का सुराग लगाकर जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसे लगभग 6.95 लाख की चपत लगाई है।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। उस्मानबाग चौकी इंचार्ज को भेजा था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें