फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में शातिर बदमाशों ने किया मार्निंग वॉक पर निकली किशोरी के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दो शातिर बदमाशों ने मार्निंग वाक पर निकली 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण कर लिया। रास्ते में चोरी की बैटरी बाइक पर लादते समय मौका पाकर किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोगों ने घेराबंदी कर बदमाशों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे गांव रामपुर जमीने रघुनाथपुर में कई लड़कियां मार्निंग वाक को निकली थीं। इस दौरान एक किशोरी कुछ आगे निकल गई। रास्ते में एक बाइक लिए दो लोग खड़े थे। दोनों को देख किशोरी ने वापस गांव की ओर जाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर बाइक पर बिठाकर भाग निकले। कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने बाइक रोकी और गन्ने के खेत में रखी चोरी की दो बैटरी भी बाइक पर रखने का प्रयास किया तो किशोरी ने मौका पाकर भागते हुए शोर मचा दिया। उधर किशोरी के साथ ही सहेलियों ने भी गांव जाकर अपहरण की जानकारी दे दी थी। इस पर गांव से तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर बदमाशों के जाने के रास्ते पर पीछा करने लगे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
किशोरी की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली और दोनों बदमाशों को दबोच कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस भीड़ को समझाकर किसी तरह दोनों को कोतवाली लाई और पूछताछ की। पकड़े गए बदमाश खीरी जनपद के थाना मोहम्मदी के गांव नकेड़ा निवासी कौशर अली का पुत्र नन्हें और मोहम्मदी के ही गांव सिसोरा का रंजीत ने बताया कि बैटरी उन्होंने निगोही क्षेत्र से चोरी की है। वह रामपुर में भी सोलर लाइट की बैटरी चोरी करना चाहते थे, लेकिन किशोरी को टहलता देख उसके अपहरण का इारादा बना लिया। बदमाशों की बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों बैटरी भी पुलिस ने कोतवाली में रखवा ली है। किशोरी के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

00
पुवायां। किशोरी का अपहरण करने और चोरी की बैटरियों के साथ पकडे़ गए दोनों बदमाश बेहद शातिर है। नन्हें पर कई थानों में 11 और रंजीत पर चार रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस अगर समय से मौके पर नहीं पहुंचती तो उत्तेजित गांव के लोग दोनों बदमाशों को पीटकर मार सकते थे।
सुबह पांच बजे के करीब पुलिस को किशोरी के अपहरण की जानकारी मिली तो खबलती मच गई। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह फोर्स लेकर मौके को रवाना हुए तो कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि लोगों ने बदमाशों को घेर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोग बदमाशों को पकड़ चुके थे और उनकी जमकर पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को समझाकर बदमाशों को कोतवाली भिजवाया।
दोनों के नाम पते जानने के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया तो दोनों बदमाशों के बेहद शातिर होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार नन्हें पर पुवायां और मोहम्मदी कोतवाली में पाक्सो, डकैती, हत्या का प्रयास, बलवा, गैंगस्टर एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास सहित डकैती की धाराओं में 11 रिपोर्ट दर्ज हैं। उसका अपने क्षेत्र में आतंक है। नन्हें के साथी रंजीत पर पास्को, चोरी, हत्या सहित डकैती का प्रयास सहित चार रिपोर्ट पुवायां, मैलानी थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें