फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो जाने के मामले में मृतक के पौत्र ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

गांव गौंटिया इकघरा निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा देवेंद्र नाथ 15 अगस्त को दिन में दो बजे पुवायां से अपने घर जा रहे थे। मोहम्मदी पुवायां रोड पर गांव इटौली के पूर्व तालाब के पास पीछे से आ रहे जनपद बरेली के थाना फरीदपुर के गांव शाहपुर बनियान निवासी श्यामाचरन ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसके बाबा की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उसके बाबा को गंभीर चोटें आईं। वह अपने बाबा को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में देवेंद्र नाथ की मृत्यु हो गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। देवेंद्र नाथ की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें