फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव फूटाकुआं के पास खन्नौत नदी से पुलिस ने सोमवार सुबह जसवंतपुर नौगवां निवासी बादाम (45) का शव बरामद किया है। भाई देेवेंद्र का आरोप है कि बादाम की फूटाकुआं गांव के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बादाम शनिवार को घर से बाइक से अपने साले विमलेश निवासी मदारपुर बंडा के साढू रविंद्र के गांव फूटाकुआं सिंधौली गए थे। बाइक रविंद्र के घर खड़ी करने के बाद वह देर शाम अचानक लापता हो गए। उसके भाई देवेंद्र अगले दिन रविवार को बादाम का पता लगाने फूटा कुआं पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव में कुछ लोगों के घर पूछताछ करने के साथ ही आस-पास खेतों में भी देखा, लेकिन उसका फिर भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर खन्नौत नदी में बादाम का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन भी पहुंच गए। भाई देवेंद्र ने बादाम के शरीर पर निशान देखने पर कहा कि बादाम की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। उसने बताया कि फूटाकुआं के ही एक व्यक्ति से गाली-गलौज की बात सामने आ रही है। उसी ने बादाम की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास से मृतक का अंगोछा और चप्पलें बरामद की हैं। वहीं पुलिस नशे की हालत में डूबने से बादाम की मौत की आशंका भी जता रही है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बादाम की मौत पर रो रही कृष्णादेवी के सामने चार बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है। 20 वर्षीय बिटिया सोनिका की शादी और 17 वर्षीय रिहा देवी, 15 वर्षीय रविना देवी, 13 वर्षीय रूबी की परवरिश करना उसके लिए मुश्किल भरा है।
विज्ञापन

बादाम सिंह अपने साले के साढू के घर शराब पीने गया था। वहीं नशे की हालत में किसी तरह नदी किनारे पहुंच गया होगा जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई होगी। फिर भी परिवार वाले की आशंका को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह भदौरिया, थानाध्यक्ष सिंधौली 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें