फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रेती में रविवार रात सरेआम तोबड़तोड़ फायरिंग कर कांवड़िया समेत पांच लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है। इसी मामले में सोमवार को फतेहपुर चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह चौहान की ओर से हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह समेत सात लोगों को नामजद करते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। मंगलवार को गोविंद नाम के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

रविवार दिन में रौसर कोठी के हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह का नई बस्ती रेती के रहने वाले गोविंद से झगड़ा हो गया था। रात करीब आठ बजे संतोष सिंह अपने साथियों के साथ दो बाइक और एक कार से अहमदपुर रेती पहुंचा। यहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें बंडा के गांव ररुआ निवासी कांवरिया सतेंद्र समेत पांच लोग घायल हुए थे। सोमवार को फतेहपुर चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह, शैलेंद्र, अमित, गोविंद और सोनक्ष दीक्षित समेत सात लोगों को नामजद और सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फायरिंग में घायल नई बस्ती रेती के प्रवेश पुत्र ध्रुव सिंह की मां पूजा सिंह की ओर से मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें संतोष सिंह नामजद करते हुए चार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। एसओ जय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने पक्का पुल के पास से गोविंद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- रविवार रात अहमदपुर रेती में ताबड़तोड़ फायरिंग कर कांवड़िया समेत पांच लोगों को घायल करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह की फेसबुक पर सोमवार को एक टिक टॉक वीडियो वायरल हुई है। हिस्ट्रीशीटर इस वीडियो में अपने चार-पांच साथियों के साथ पिस्टल लहराता हुआ डांस कर रहा है। पुलिस अब इस वीडियो में नजर आने वाले उसके साथियों की भी पहचान कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को सरेआम फायरिंग की। उस वक्त उसकी दोनाली बंदूक के साथ वीडियो वायरल हुई थी। फायरिंग के अगले दिन सोमवार को पिस्टल के साथ वीडियो सामने आने के बाद साफ हो रहा है कि वह किस तरह बेखौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें