फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये रखा बैग लेकर भागते दो उचक्कों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दस हजार रुपये रखा बैग लेकर भागते समय लोगों ने युवक और उसके साथी किशोर को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला बड़ी होली निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि नगर में रामलीला मैदान के पास उसकी बीड़ी, सिगरेट की दुकान है। बृहस्पतिवार को उसने दुकान खोली तो दुकान के पास एक युवक और एक किशोर खड़े थे। दुकान का शटर उठाने के बाद दोनों आरोपी उसकी दुकान में घुस आए और काउंटर पर रखा बैग उठाकर भागने लगे। बैग में दस हजार रुपये रखे थे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। उसने लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों ही मोहल्ला सुभाषनगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी नाबालिग है। आरोपियों के पास से उसका बैग भी बरामद हो गया। जितेंद्र दोनों को पकड़कर थाने लाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक को जेल और दूसरे को किशोर सदन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें