गढ़िया रंगीन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट को बताया था कि दो माह पहले रविवार रात को उसके घर में घुस आया और सोते समय दबोच लिया। आंख खुलने पर उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने सीने पर तमंचा रखकर उसे चुप करा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने गढ़िया रंगीन पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रसिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। ब्यूरो