शाहजहांपुर। बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही महिला ब्रेकर पर बाइक के उछलने से गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल मेें उसने बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव रजुआपुर निवासी 60 वर्षीय जनुका देवी पत्नी जग्गू बुधवार देर शाम अपने बेटे मगरे के साथ बाइक से गांव उधरनपुर जा रहीं थीं। पाली मार्ग पर गांव साजनपुर के पास बाइक जैसे ही पहुंची अचानक ब्रेकर आ गया। ब्रेकर पर बाइक के उछलने से जनुका देवी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से बेटा उन्हें लेकर यहां शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे जनुका देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।