फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकने से हुई थी रमनपाल की मौत, रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव के मकान में थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हरा गांव निवासी रमनपाल (24) का शव रविवार सुबह टिनशेड की बल्ली में रस्सी के फंदे पर लटा मिला था। बताया जा रहा है कि जिस मकान में युवक का शव मिला है, वहां की रहने वाली एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदे से लटकने से आई है। परिजन ने अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने की बात पुलिस से की है।
विज्ञापन

रमनपाल शनिवार की सुबह घर से कहीं चला था। रविवार की सुबह रमनपाल का शव थाना कांट क्षेत्र के एक गांव में बने मकान के अंदर टीनशेड की बल्ली से रस्सी के फंदे से लटका मिला था। रमनपाल के परिजनों का आरोप है कि जिस मकान में शव मिला है, उस मकान में रहने वाली एक युवती से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। रमनपाल की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमनपाल की मौत फंदे से लटकने से आई है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रमनपाल के परिजनों से तहरीर मांगी गई है, लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने की बात की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमनपाल की मौत फंदे से लटककर होना बताई गई है। तहरीर प्राप्त होते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें