फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने सराफा दुकान में नकब लगा लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परौर रोड पर सराफ मुरली गुप्ता की दुकान में सोमवार रात चोर नकब लगाकर दुकान में रखी करीब चार किलो चांदी, 500 ग्राम सोना और 6500 रुपये चुराकर ले गए। इसकी कीमत लगभग बीस लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

मुरली गुप्ता की दुकान के पीछे की ओर से ग्राम पंचायत मिलकिया के लिए सड़क जाती है। चोर मिलकिया रोड से पड़ोसी रामनिवास गुप्ता की दुकानों की छत पर बैठकर मुरली गुप्ता की दुकान में नकब लगा लिया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात एवं नगदी को निकालकर ले गए। सुबह जब मुरली गुप्ता दुकान पर पहुंचे और शटर उठाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसी दौरान सीओ ब्रम्हपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सीओ ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देेश दिए। दुकान मालिक की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें