फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पति के अनुसार संतान नहीं होने से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी है, लेकिन मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह निगोही रोड पर चाट का ठेला लगाता है। रोजाना की तरह सोमवार को भी ठेला लगाए था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी कृष्णावती थी। शाम चार बजे उसकी मां दवाई लेने चली गईं। इस दौरान उसकी कृष्णावती ने जीने के नीचे कुंडे में साड़ी से बने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी मां दवाई लेकर घर पहुंची तो कृष्णावती का शव लटकता देख शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर धर्मपाल भी घर पहुंचा और कृष्णावती को फंदे से उतारकर सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना पहुंचने पर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे खुदागंज के गांव बरौरा निवासी तौलेराम ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री कृष्णावती की शादी वर्ष 2015 में धर्मपाल के साथ की थी। दामाद धर्मपाल दहेज की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुवायां। कृष्णावती की मौत और मायके वालों के हंगामे की जानकारी पाकर एसडीएम सौरभ भट्ट, सीओ प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से बात कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने मायके पक्ष के लोगों को समझाकर शांत किया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुवायां। पत्नी कृष्णावती को सीएचसी लेकर पहुंचा धर्मपाल उस समय गायब हो गया, जब डॉक्टर ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया। इस बीच मायके के लोग भी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने धर्मपाल की तलाश की तो वह अस्पताल में झोड़ियों के बीच छिपा मिला। उसे हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन

- परिवार के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिता की ओर से तहरीर दी जा रही है, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें