फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुलंदशहर के एंबुलेंस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे बुलंदशहर निवासी एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव ककरई निवासी लाल मोहम्मद का पुत्र दानिश दिल्ली में रहकर प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। रविवार को वह दिल्ली से एक मरीज लेकर हरदोई छोड़ने गया था। देर रात वह हरदोई से दिल्ली के लिए लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर लाल पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। हादसे की सूचना पर मृतक के परिवारीजन थाने पहुंचे। मृतक के पिता लाल मोहम्मद ने बताया कि उनकी एक सबसे बड़ी बेटी है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। वह दिल्ली में रहकर एंबुलेंस चलाता था। उससे दो छोटे बेटे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें