फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर से मिली लावारिस बाइक, चोरी की होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। शारदा नहर में बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पड़ी मिली है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी की हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को मकसूदापुर से उदरा जाने वाले पूर्व पटरे पर शारदा नहर में पानी कम हो जाने पर एक स्पलेंडर बाइक पड़ी दिखी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को नहर से निकलवाया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिस कारण बाइक के मालिक का पता नहीं लग सका। पुलिस बाइक को थाने ले आई।
समझा जाता है कि बाइक चोरी की है और किसी ने पुलिस से बचने के लिए इसे नहर में डाल दिया होगा। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया शारदा नहर से लावारिस बाइक मिली है। बाइक पर नंबर नहीं पड़ा है। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर बाइक स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइक स्वामी का पता लग जाने के बाद पता लग सकेगा कि बाइक नहर में कैसे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें