फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा व्यवसायी के बंद मकान से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला खेड़ा में चोरों ने ईंट भट्ठा व्यवसायी के बंद मकान से नकदी समेत पांच लाख रुपये कीमत के जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। चोर मकान की छत पर लगे जाल को खोलकर अंदर दाखिल हुए थे। घरवालों को घटना की जानकारी तब हुई जब दिवाली पर दीपक जलाने घर पहुंचे। जानकारी मिलने पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अभी चोरों का कोई सुराग नही लगा है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा निवासी नरेंद्र मिश्रा ईंट भट्टा व्यवसायी हैं। करीब बीस दिन पहले उनकी सास का निधन हो गया था। इस वजह से वह घर में ताला डालकर परिवार समेत कानपुर चले गए। वहां उनकी बेटी की तबियत बिगड़ गई, इस वजह से वह घर नही लौट पाए। रविवार को दिवाली पर उनकी पत्नी मीरा मिश्रा बेटे अविरल के साथ घर दीपक जलाने के उद्देश्य से रात करीब साढ़े 11 बजे यहां पहुंची। घर का मेन गेट खोला तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हुए थे। छत पर लगा जाल भी खुला हुआ था। जाल में लटक रही रस्सी से यह साफ हो गया कि चोर रस्सी के सहारे घर में उतरे। अविरल के अनुसार घर में साढ़े तीन लाख की नकदी के अलावा उसकी बहन व मां के लगभग डेढ़ लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब था। इस घटना में खास बात यह है कि चोर तीन मंजिला मकान में जाल तक कैसे पहुंचे, क्योंकि इस मकान के एक तरफ गली है और तीन तरफ मकान बने हुए हैं। सूचना मिलने पर सीओ ब्रह्मपाल सिंह, कोतवाल रवि कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से लेकर आसपास के घरों तक जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग नही लगा। कोतवाल ने बताया कि अभी मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। गहराई से मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द सुरागरसी कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
ब्रह्मपाल सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें