फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोग जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली चौक पुलिस ने विसरात रोड पर युवक पर जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली चौक प्रवेश सिंह चौधरी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनी बाग निवासी कार्तिक श्रीमाली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 11 अक्तूबर वेे हनुमत धाम जा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन ने अपने कई साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया था। हमले में उनके गंभीर चोटें आई थीं। मामले में शैलेंद्र सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को शैलेंद्र सिंह उसके भाई हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह निवासी ग्राम रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ इससे पूर्व भी कई अभियोग पंजीकृत हो चुके हैं। वह थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में कांवड़िए गोलीकांड में भी आरोपी रह चुका है और जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपियों ने रंजिशन कार्तिक पर हमला किया था। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें