फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। वकील की तहरीर पर हत्या का प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत दो नामजदों सहित चार लोगों के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव कुंवरपुर निवासी अधिवक्ता शुक्ला सिंह के अनुसार शनिवार को वह अपनी मां सुशीला देवी की दवा दिलाने बरेली गए थे। वापस आते समय शाम सात बजे पुवायां निगोही मार्ग पर उनकी कार के आगे बाइक खड़ी कर शाहजहांपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी सतनाम सिंह, मनीष और दो अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। उन्होंने मौके से भाग कर जान बचाई। हमलावरों ने कार में बैठी उनकी मां को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्ला सिंह ने घटना का कारण बताया कि सतनाम सिंह ने उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें वह पैरवी कर रहे हैं। इसी से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वकील की कार से पुलिस को कारतूस का टूटा हुआ एक हिस्सा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें