फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी होमगार्ड ने किया हंगामा, गर्रापुल पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रापुल पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक होमगार्ड ने बीच रोड पर बाइक खड़ी कर दी और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे रास्ता जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड नशे की हालत में बाइक पर गर्रापुल पर पहुंचा और बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उसने इधर-उधर से गुजर रहे लोगों को गालियां देनी शुरू कर दीं। कभी वह जमीन पर लेटकर तो कभी व इधर-उधर भागकर लोगों को हड़काने लगा। इससे रास्ता जाम हो गया। हालांकि कुछ लोग धीरे-धीरे निकल गए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो डर की वजह से पीछे रुक गए। लगभग आधा घंटे बाद चौक कोतवाली पुलिस पहुंची और उसे उठाकर अस्पताल ले जाने को चली तो वह पुलिस पर भी अकड़ने लगा। जबरन गाड़ी में डालकर पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद उसे कोतवाली में बैठा दिया गया। उसकी बाइक अजीज चौकी पर खड़ी करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें