फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से गाय की मौत, गोरक्षा कार्याकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी में खंभे में करंट उतरने से एक की मौत हो गई। इससे गुस्साए राष्ट्रीय गो रक्षा संघ कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह हिंदूपट्टी तिराहे पर बिजली के खंभे में करंट आने से उसकी चपेट में आई एक गाय की मौत हो गई। इस पर राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री यशवंत कुमार मैथिल व जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन गोवंश पशुओं की मौत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें वीके प्रजापति, अजय कश्यप, राकेश प्रजापति, सचिन राठौर, अंकित, शिवम तिवारी, सौरभ सिंह, विपिन कश्यप, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें