फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट में चैंपियन बनने पर झूमे खिलाड़ी

Sat, 03 Feb 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
supporters
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में रिकार्ड चौथी बार टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर खुशियां मनाईं। साथ ही आतिशबाजी चलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही टीम यंगिस्तान के जुझारू बल्लेबाजों ने विजयी रन बनाया कि क्रिकेट प्रेमी खुशी से उछल पड़े और घरों से निकलकर साथियों के साथ मिठाई बांटी। ओसीएफ के शापिंग कांप्लेक्स में छावनी परिषद के सदस्य गजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में प्रवीण अरोरा, तरुण कुमार, ऋतिक गुप्ता, मनीष कुमार, अर्पित सक्सेना, प्रिंस, फुरकान, निहाल, राजीव अरोरा, गौरव, रजत प्रेमी, शिवम, यासीन, उदयवीर आदि ने तिरंगा झंडे हाथों में लेकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सोनू अरोरा के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत पर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने आतिशबाजी चलाकर तिरंगा झंडे लहराए और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें