फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : वेटरन टीम ने 7 विकेट से शाहजहांपुर चैंपियन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाहजहांपुर वेटरन ने शाहजहांपुर चैंपियन को सात विकेट से हराकर बाजी मार ली। वेटरन की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया। कप्तान मनोज ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 95 रन बनाए। इसमें रेहान ने सर्वाधिक 25 और हैदर ने 13 रन बनाए। वेटरन के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कप्तान मनोज यादव ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। नईम, अनुज और नवजोत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेटरन की टीम ने अजीत के 35 रनों के योगदान से 15वें ओवर में ही लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। अनुज ने 28 रनों का योगदान दिया। चैंपियन के गेंदबाज रफी और सत्यम ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर मसूद कमाल, मयूर खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें