बरेली में बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे मैच
विश्वकप के खुमार से बरेली शहर भी अछूता नहीं। भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। वहीं, टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि इस बार भारत ही विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनेगा।