शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। सभी वर्गों के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
फॉर्म और निर्धारित फीस कटिया टोला स्थित अन्नपूर्णा कार्यालय में जमा की जाएगी। यह जानकारी शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने दी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने की अपील की। संवाद