फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरे करने वाले कसबों को बनाएं नगर पंचायत

Mon, 18 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम विजय किरन आनंद से जिले के उन सभी कसबों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का आग्रह किया है जो शासन से निर्धारित आबादी समेत अन्य मानक पूरे करते हैं। संगठन के शिष्टमंडल ने इस बावत डीएम को ज्ञापन के साथ नगर पंचायत बनाए जाने योग्य कसबों की सूची भी उपलब्ध कराई। 
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन ने 20000 और इससे अधिक आबादी वाली उन सभी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देकर वहां नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय किया, जहां थाना, ब्लॉक आदि कार्यालय पहले से उपलब्ध हों। शर्त यह भी है कि ऐसे गांवों तक पहुंच के लिए सड़कें भी उपलब्ध होनी चाहिए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के कई ग्राम पंचायत कसबों की इस आदेश से कायापलट हो जाएगी। 
व्यापारी नेता पाठक ने डीएम को बताया कि जिले में बंडा, गढ़िया रंगीन, निगोही, मिर्जापुर और कलान ग्राम पंचायतें इसी श्रेणी में आती हैं। कहने को यह सभी गांव हैं, लेकिन उनकी आबादी 20000 से अधिक हो चुकी है और वहां सभी जन सुविधाएं उपलब्ध हैं। गढ़िया रंगीन में केवल थाना है, लेकिन वहां से मदनापुर ब्लॉक मुख्यालय कापफी नजदीक है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से संबंधित कसबों के लोेगों को पेयजल, बिजली, सड़कें आदि संसाधन आवश्यकता के अनुरूप सुलभ हों सकेंगे। डीएम ने आश्वस्त किया कि इस बारे में अधिकारियों से वार्ता करके प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। उनसे भेंट करने वालों में संगठन के जिला महामंत्री राजू बग्गा, ओमकार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें