फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा...जून तक 95 हजार से अधिक लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क हादसों में जान गंवाने के बाद भी बाइक सवार हेलमेट को आदत में शामिल नहीं कर रहे हैं। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर जनवरी से जून तक सबसे ज्यादा चालान किए गए हैं। उसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस लगातार स्कूलों से लेकर आम जनमानस को जागरूक कर रही है। उनके कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बनकर रह गए हैं। बाइक सवार बेधड़क नियमों को तोड़ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से जून तक 96248 लोगों के चालान काटे गए हैं।
इसमें बाइक सवारों ने सबसे ज्यादा नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। बिना हेलमेट चलने पर 44242 लोगों के चालान किए गए हैं। इसी तरह तीन सवारी पर 4501 वाहन चालकों के चालान किए। रेड लाइट पार करने पर 22031 लोगों का चालान किए गए हैं। गलत दिशा में चलने पर 1503, बिना लाइसेंस के 8424, संकेतों का उल्लंघन करने पर 3751, बिना बीमा चलने पर 1195, प्रदूषण में 760, हूटर व प्रेशर हॉर्न में 130, ओवर स्पीड में 314 लोगों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाते हुए 82 लोग पकड़े गए हैं। उनके चालान काटे गए हैं। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि लोगों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

चार पहिया वाहन वाले भी तोड़ रहे नियम
सिर्फ बाइक सवार ही नियम नहीं तोड़ रहे हैं, बल्कि चार पहिया वाहन वाले भी नियमों की धज्जियां उड़ाने में कम नहीं हैं। जनपद में बिना सीट बेल्ट के 9045 चालान किए गए हैं। इसी तरह 270 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन


लोगाें को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालक नियमों का पालन करें, जिससे अपनी व दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित रख सकें।

-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें