फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय कटी, रनथ्रू ट्रेन रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने में गोवंशीय पशु की मौत हो गई। इस बीच 15044 रनथ्रू लखनऊ एक्सप्रेस करीब दस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार की शाम 5:23 बजे अप और डाउन लाइन पर ट्रेनाें के पास होने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। इस बीच डाउनलाइन पर निकली लखनऊ एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर ट्रेन रोक दी। यह ट्रेन बरेली से चलने के बाद लखनऊ में रुकती है। शाहजहांपुर में ट्रेन का स्टाॅपेज नहीं है। लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल को जानकारी दी। वहां से पॉवर केबिन को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को किनारे कर ट्रेन को निकलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें