फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, बारिश के साथ ओले गिरे

विज्ञापन
रविवार शाम को हुई तेज बारिश में भीगते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रात के बाद रविवार शाम को भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। रौसर कोठी में ओलों की बौछार हुई। सेहरामऊ दक्षिणी में भी ओले गिरने की सूचना है। इससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी बादल छाने और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब नौ बजे तेज हवा चली। इसके बाद बूंदाबांदी भी हुई। रविवार को दिन में तेज हवा चलीं लेकिन मौसम खुला रहा। शाम करीब साढ़े छह बजे काले बादल छा गए। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। इस बीच रौसर कोठी में ओलों की बौछार हुई। सेहरामऊ दक्षिणी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पारा गिरने से अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

-
आंधी और बारिश से बिजली गुल, छाया अंधेरा
रविवार की रात को आंधी और बारिश के कारण बिजली का नेटवर्क पटरी से उतर गया। शहर के अधिकतर उपकेंद्रों के फीडरों को तेज हवा के कारण बंद करना पड़ा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। तेज हवा के कारण उपकेंद्रों के फीडरों को बंद कर दिया गया। इसके चलते ब्लैक आउट हो गया। आंधी व बारिश के कारण शहर में कई जगह पर फॉल्ट हुए। जिसके वजह से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। रात करीब 7:45 बजे गोविंदगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र की आपूर्ति साढे़ सात बजे शुरू हो पाई। शेष स्थानों पर भी लाइन पर गश्त कर आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-
आंधी में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त
मीरानपुर कटरा। शनिवार को तेज आंधी से मोहल्ला रामनगर काॅलोनी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात कटरा टाॅउन के अंतर्गत रामनगर काॅलोनी को आपूर्ति देने वाले 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे बिजली नदारद रही। यहां पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। तेज हवा के कारण कई जगहों पर खंभे व तार टूटने से ग्राम बिहारीपुर, बेहटा मुरादपुर, राघवपुर, कोठा, बाखरपुर, अमईपुर आदि गांवों की बिजली गायब रही। संवाद

रविवार शाम को हुई तेज बारिश में भीगते जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें