जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव नयागांव महसुलपुर में रविवार शाम खेत में घुसी एक गाय के गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शाम पांच बजे की है। इस गांव के अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक घुमंतू गाय गांव निवासी एक व्यक्ति के आलू के खेत में घुसी थी। इसी बीच खेत मालिक का बेटा राइफल लेकर खेत की तरफ पहुंचा। गाय को खेत में घुसा देख वह आपा खो बैठा और उसने गोली चला दी, जो गाय के पेट में जा धंसी। गोली से गंभीर रूप से घायल हुई गाय वही गिरकर तड़पने लगी, जबकि आरोपी भाग निकला।
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी अमरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के लिए आरोपी के पिता रामदयाल को उनकी लाइसेंसी राइफल समेत हिरासत में ले लिया गया है।