फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत पर गए दंपती को रंजिशन पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पिपरिया खुशहाली गांव में शनिवार को सुबह फसल की देखभाल करने खेत पर गए सुनील और उनकी पत्नी माधुरी को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन घेरकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

माधुरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को देर रात वह घर में अकेली थीं। तभी गांव के राजेंद्र, हरिराम, विकास, लज्जावती आदि जबरदस्ती घर में घुस आए और रंजिशन गालियां देने लगे। शोर होने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को समझा कर घर भेज दिया। बाद में शनिवार को सुबह पति के साथ खेत जाने पर आरोपियों ने गेहूं की फसल उजाड़नी शुरू कर दी।
इसका विरोध करने पर आरोपी उन पर हमलावर हो गए। बचाने का प्रयास करने पर पति को भी पीटा। माधुरी ने एक आरोपी पर चाकू मारकर घायल कर देने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें