फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सफाई पर लाखों खर्च करने के बावजूद नाला चोक होने से बढ़ी गंदगी

विज्ञापन
कांट के मरहा तालाब किनारे बना नाला में भरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
कांट। नगर के नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उनकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। मरहा तालाब में गिरने वाला मुख्य नाला गंदगी से चोक हो जाने के कारण कई मोहल्लों की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

नाले में गंदे पानी का बहाव रुक जाने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है और उधर से लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया है। नाला गंदगी से भरा होने से आसपास के मोहल्लों में मच्छरों का प्रकोप हो गया है और इससे संक्रामक बीमारियां पैदा होने की आशंका है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां का कहना है कि हर साल मानसून सीजन से पहले नालों की सफाई कराई जाती है और इस वर्ष भी यह काम जल्द कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें