फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र पर दंपती में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को 16 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हो गया। दंपती को केंद्र से ही विदा किया गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना बंडा क्षेत्र के एक दंपती की शादी को करीब नौ वर्ष हो चुके थे। महिला करीब दो माह से अपने मायके में रह रही थी। शिकायत पर दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया गया। महिला ने बताया कि उसके पति अपने भाई के कहने में चलते हैं।
शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनकी वार्ता कराई गई। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एकसाथ रहने के लिए तैयार हो गए और समझौता कर लिया। केंद्र पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, मोनिका कुमारी, आरक्षी साकेत, परामर्शदाता शशिप्रभा कौशल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें