फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूसे से भरी पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
संतोष शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित ततियारी मोड़ पर भूसे से लदी पिकअप से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में मोहल्ला बगिया निवासी बाइक सवार संतोष शर्मा (45) व उनकी पत्नी किरण शर्मा (42) की मौत हो गई। उनका बेटा शोभित (10) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मदनापुर क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर गांव में सोमवार को संतोष शर्मा के मौसेरे भाई की शादी का कार्यक्रम था। उसमें शामिल हाेने के लिए संतोष शर्मा तड़के अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से निकले थे। जैसे ही वह ततियारी मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से गलत लेन में आई भूसे से लदी पिकअप उनकी बाइक से टकराते हुए अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र शोभित को प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद जिले के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से भाग गया। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
कर्मचारियों के हाथ जोड़कर घायल बेटे ने लगाई गुहार- मेरे मम्मी-पापा को बचा लो...

अल्हागंज / शाहजहांपुर। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ततियारी मोड़ के पास सोमवार सुबह हुए हादसे में मोहल्ला बगिया निवासी संतोष शर्मा व उनकी पत्नी किरण शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद माता-पिता को खून से लथपथ देख उनका 10 वर्षीय घायल बेटा शोभित किसी तरह पास के कारखाने में पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ जोड़कर बोला- मेरे मम्मी-पापा को बचा लो। उसकी हालत देखकर कर्मचारी काम छोड़कर मदद के लिए दौड़ पड़े।
मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए संतोष शर्मा तड़के पत्नी और बेटे के साथ बाइक से निकले थे। ततियारी मोड़ के पास पिकअप की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। हादसे में उनके बेटे शोभित को भी चोटें आईं, पर अपने जख्मों की परवाह किए बिना शोभित अपने माता-पिता के लिए मदद मांगने के लिए दौड़ पड़ा।

उसे सामने ही कारखाना नजर आया तो वहां पहुंचकर गिड़गिड़ाया। बोला कि मेरे मम्मी-पापा को बचा लो। उसकी दर्द भरी गुहार और हालत को देखकर कर्मचारियों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य को शुरू किया। दूसरी ओर पुलिस ने घायल शोभित को फर्रुखाबाद भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक का हेलमेट तक चकनाचूर हो गया। इस हृदयविदारक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
-
शाम को पहुंचे शव, बिलख पड़े परिजन

पोस्टमाॅर्टम के बाद देर शाम घर पहुंचे शवों को देखकर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई परिवार को सांत्वना देता दिखा। हादसे में माता-पिता को खो चुके बच्चे बेसुध हो गए। परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष शर्मा के बड़े बेटे शिवा की शादी हो चुकी है। बेटे रोहित की उम्र 15, बेटी दिव्या की उम्र 13 और बेटे शोभित की उम्र 10 साल है। माता-पिता की मौत से उनके सपने बिखर गए हैं।


हादसे के बाद भी दौड़ते रहे वाहन

जलालाबाद। अल्हागंज क्षेत्र में भूसा भरी ओवरलोड पिकअप से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपती की मौत के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई सबक नही लिया। सोमवार को शाहजहांपुर रोड से भूसे से भरे वाहन निकलते रहे। हादसा होने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। संवाद
-

सूचना आने के बाद खुद जांच करने गया था। प्रथम दृष्टयां प्रतीत हो रहा है कि पिकअप चालक के किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक में टक्कर लगी होगी या चालक को झपकी आने की संभावना है। पिकअप के सारे अभिलेख पूरे हैं।
विज्ञापन

-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन

संतोष शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें