फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरने से दंपति की मौत, भतीजे समेत तीन बच्चे गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। गांव झकरोली में रविवार सुबह करीब आठ बजे पुराने मकान का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे गिरने से मलबे के नीचे दबकर दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है। वहीं गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

झकरेली निवासी कल्लू यादव (45) सुबह के समय बरामदे में बैठे हुए थे। उनका मकान काफी पुराना है। ग्रामीणों के अनुसार काफी समय से मकान की मरम्मत भी नहीं हुई थी। रविवार सबह चाय-नाश्ते के बाद उनकी पत्नी मार्गश्री (40) खाना बनाने की तैयारियां कर रही थीं। उनके दो बच्चे और एक भतीजा भी वहीं बैठे थे। इसी बीच अचानक बरामदे का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। इसमें कल्लू यादव, उनकी पत्नी मार्गश्री, बेटी शिखा (7), बेटा अर्पित (4) व भतीजा आकाश (10) उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लिंटर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कल्लू की मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी मार्गश्री और बच्चों को लेकर परिवार वालों के साथ ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान पहुंचे। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मार्गश्री ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम कलान रमेश बाबू मौके पर पहुंचे, उनके साथ थाना अध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद थे। एसडीएम कलान रमेश बाबू ने बताया कि परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी।
मंगलवार को बेटी का रिश्ता तय करने जाने वाले थे कल्लू
कलान। कल्लू यादव के पांच संतान हैं। इसमें अर्चना (18), खुशबू (16), रूचि (12), शिखा (7), अर्पित (4) है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बेटी अर्चना का रिश्ता पक्का करने के लिए कल्लू मंगलवार को एक जगह जाने वाले थे। इससे पहले घटना घट गई। घटना के वक्त अर्चना, खुशबू और रुचि आंगन में थी जिससे वह हादसे की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें