फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडी मार्ग के निर्माण के लिए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। समाधान दिवस में जन सुनवाई करने आए एडीएम वित्त अरविंद कुमार से शनिवार को कई वार्ड सभासदों और नागरिकाें ने भेंट की। इस मौके पर उन्हाेंने ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद हाईवे से मंडी समिति जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग से बाबूनगर, आजादनगर, प्रतापनगर आदि मोहल्लों के अलावा पिटारमऊ, गुनारा, मंझरा, एलमनगर आदि गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। एडीएम ने मंडी प्रशासन को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभासद रजत शर्मा, करतार सिंह, सोनू भारद्वाज,नरेश राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें