फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सभासद के बेटे की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विनय वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी सभासद जितेंद्र वर्मा के बेटे विनय वर्मा की शनिवार रात संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विनय वर्मा बीमारी के कारण तनाव में था।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र वर्मा वर्तमान में सभासद हैं। उनका बेटा विनय दिल्ली में रहकर बीटेक की तैयारी कर रहा था। करीब दो माह से विनय बीमार था। तीन बार उसका ऑपरेशन भी हुआ। जिस कारण वह तनाव में आ गया था और कुछ दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर चला आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात विनय के पिता रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे विनय वर्मा ने कमरे में रखी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। खून से लथपथ विनय को देख चीख पड़े। परिजन विनय को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद विनय को मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनाें ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। बीमारी के कारण विनय तनाव में था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से भी इन्कार किया, लेकिन पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख मां मीरा देवी, भाई अनुज, बहन सृष्टि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पता चला है कि विनय ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।

विनय वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें