फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पार्षदों का आरोप- आठ दिन दौड़ने के बाद भी सही नहीं कर रहे स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगर निगम की बैठक में बोलते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में होने वाले विकास कार्यों व आय-व्यय को लेकर रविवार को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। पार्षदों ने नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने वाली फर्म पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बदलने की मांग की। सीवर लाइन, वार्ड में कार्याें के लिए धनराशि आवंटन, जलकल और सीवर लाइन की दुश्वारियां भी मंत्री के सामने रखीं।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित आय धनराशि 34743.00 लाख व 34698.00 लाख के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव पास किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम के कर की शत-प्रतिशत वसूली पर जोर दिया। इसके बाद पार्षदों ने नगर निगम की लाइटों को ठीक करने वाली फर्म की हीलाहवाली का मुद्दा उठाया।
कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब होने पर आठ दिन तक गुजारिश करने के बाद भी ठीक करने कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। जबकि फर्म को लाखों रुपये प्रति महीने का भुगतान हो रहा है। 16 कर्मचारी होने के बावजूद स्टाफ के पास अधिक काम होने की बात कहकर टाला जाता है। इस बीच 38 पार्षदाें ने पत्र देकर फर्म को हटाने, प्रशिक्षित कर्मियों को लगाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि प्रत्येक पार्षद को साल में वार्ड में मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए छह लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। इसे गत वर्ष बैठक में 12 लाख करने को सहमति बनी थी। रुपये कम मिलने से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
पार्षद रामबरन सिंह ने जलकल का मुद्दा उठाया। बताया कि प्रत्येक लीकेज को 3400 रुपये में जोड़ा जा रहा है। इसकी निगरानी नहीं हो रही है। इसकी निगरानी बढ़ाई जाएगी। कहा कि-जब तक पार्षद का पत्र नहीं जारी हो, उसके वार्ड में लीकेज का भुगतान नहीं किया जाए।
कटिया टोला के पार्षद रामखिलावन ने सीवर लाइन का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। महापौर अर्चना वर्मा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कार्यकारिणी समिति के उप-सभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में नगर निगम की प्रवर्तन दल की सेवा अवधि को बढ़ाने, सफाई व्ययस्था को ठेके के माध्यम से कराए जाने को पीपीपी मॉडल पर प्रचार-प्रसार, महानगर क्षेत्र के 304 आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क एवं निर्विवाद भूमि को उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें