पुवायां। पुवायां में सोमवार को 18 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पुवायां सीएचसी में सोमवार को हुई जांच में एक अधिकारी, सीएचसी की एक डॉक्टर, उनका निजी कार चालक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इनके अलावा गांव नहिलोरा खुर्द, मुकीमपुर, कहमारा में एक-एक व्यक्ति, नाहिल में चार, पुवायां नगर में आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें आठ लोगों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बाकी संक्रमितों घर में क्वारंटीन किया गया है। बंडा सीएचसी में सोमवार को 153 लोगों की जांच की गई। नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। खुटार के सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीव कुमार के अनुसार सीएचसी में 63 लोगों की जांच की गई। इसमें सीएचसी के दो कर्मचारियों पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। संवाद