फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में मेंहदी लगाकर किया जागरूक

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी के माध्यम से स्लोगन लिखकर लोगों को कोरोना के प्रति किया - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधी फ़ैज-ए-आम कॉलेज में प्राचार्य डॉ नसीम उश्शान खान ने कोविड जागरूक टीम का गठन किया। टीम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. शबाना साजिद, डॉ. कहकशा बेगम, रोवर्स प्रभारी डॉ. काशिफ नईम और रेंजर्स प्रभारी डॉ. समन जहरा जैदी मिलकर कार्य करेंगे। कोविड जागरूक टीम के निर्देशन में छात्रा आलिया, समीरा खान, सबा नाज और सुबुही ने हाथों पर मेहंदी लगाकर कोरोना के खिलाफ जागरूक किया। अंकुल व शिवपूजन ने लोगों को मास्क बांटे।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. नसीम उश्शान खान ने कहा कि कोरोना का दूसरा चरण ज्यादा खतरनाक है। इस बार संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी कारण महाविद्यालय में जागरूकता टीम का गठन किया गया ताकि एनएसएस और रेंजर-रोवर्स के वॉलिंटियर्स आसपास के लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के लिए जागरूक करें। 45 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें