फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3571 को लगी दूसरी डोज, 94 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाती महिला स्वास्थ्य कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल के तहत टीकाकरण लगातार जारी है। दूसरे चरण में स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है। बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों पर 39 सत्रों का आयोजन कर स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पं. राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 167 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण में लगभग 98 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सहआचार्य डॉ. जेपी सिंह, सीएमएस डॉ. एयू सिन्हा के निर्देशन में टीकाकरण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इसी तरह से मिर्जापुर ब्लॉक की सीएचसी जरीनपुर में कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में 234 स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्करों में 233 ने टीका लगवाया। टीकाकरण की शुरुआत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आदेश रस्तोगी को टीका लगाकर की गई। इनके अलावा सत्यानंद हॉस्पिटल, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट, जली कोठी पीसीएचसी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्रों का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3810 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 3571 को टीका लगा है। टीकाकरण कुल 94 प्रतिशत रहा, जोकि काफी सराहनीय है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के साथ ही मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें