फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
पुवायां। खुटार पुवायां हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव गंगसरा से आगे बहादुरपुर के पास अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया और बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसक बाइक भी टूट गई। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसका चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। युवक को घायल पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची युवक को पुवायां सीएचसी लाई, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक के पास से मोबाइल और कोई कागजात आदि नहीं मिला है। इस कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक को भी पुलिस कोतवाली ले आई है। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पति के सामने महिला को कुचल गया वाहन
शाहजहांपुर। पति के सामने पत्नी को तेज रफ्तार वाहन कुचलता हुआ चला गया। अस्पताल में महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
निगोही के खिरिया गांव की रहने वाली अनुपम अपने पति शिवकुमार क साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में चिनौर के पास एक अस्पताल में भर्ती अपनी सास को खाना देने आई थी। पति शिवकुमार अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर रहा था और अनुपम सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक बोलेरो अनुपम को कुचलते हुए तेज रफ्तार से निकल गई। आननफानन शिवकुमार पत्नी को लेकर सामने अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

दो चार पहिया वाहन आमने सामने टकराए, लगा जाम
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर विपरीत दिशाओं की ओर से आ रहे दो चार पहिया वाहन आमने सामने टकरा गए। हालांकि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल तो नहीं हुआ, लेकिन उनके बीच विवाद होने लगा। इसके चलते रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन में तैनात एसआई सुशील कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने विवाद कर रहे वाहन चालकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं चाहते थे। इसी के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एस आई सुशील ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें