फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में चुने गए 2150 फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया टीका

विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद विजय का निशान बनाते कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 12 स्थानों पर 26 सत्रों का आयोजन कर दूसरे चरण के लिए चयनित फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार के होने वाले टीकाकरण के लिए 2536 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से 2150 फ्रंटलाइन वर्करों को देर शाम तक टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शहर के बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में सत्रों का आयोजन किया गया। सुबह 9:00 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक चला। इस बीच नगर निगम के 340 कर्मचारियों व अधिकारियों ने टीका लगवाया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी से टीकाकरण कराने की अपील की है। इसी तरह से कलक्ट्रेट में टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ। जहां पर पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी केंद्रों पर सत्रों का आयोजन हुआ। जहां पर फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2536 में से 2150 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण करवाया है। जिनके टीकाकरण के लिए 12 स्थानों पर 26 सत्रों का आयोजन किया गया था। टीकाकरण के बाद किसी को कोई परेशानी होने की शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में छूटे फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए 22 फरवरी को मॉपअप का आयोजन किया जाएगा। जिनको टीका नहीं लगा है, वह समय से पहुंचकर टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें