फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1049 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
शाहजहांपुर के सत्यानंद हॉस्पिटल स्थित केंद्र पर एक निजी डॉक्टर का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर 24 सत्रों में 1049 निजी डॉक्टरों, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं और नर्सिंग स्टाफ का वैक्सीनेशन किया गया, हालांकि 2497 लोगों को टीका लगाना था। टीकाकरण के बाद सभी ने इसे एक सुखद अनुुुभव बताया। दूसरे लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह दस बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। शहरी क्षेत्र में सीएमओ कार्यालय में बने केंद्र पर सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने कोरोना का टीका लगवाया। वह सुबह साढ़े दस बजे सीएमओ कार्यालय पर टीका लगवाने पहुंचीं और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अपना पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीनेशन (टीकाकरण) कक्ष में प्रवेश किया। जहां पर उनका नाम कोविन पोर्टल पर चेक किया गया। इसके बाद स्वास्थकर्मी ने उनको कोरोना का टीका लगाया। इसी तरह से सीएमओ कार्यालय के पुराना सभागार और जली कोठी एपीएचसी में सत्रों का आयोजन किया गया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया। वहीं मोहल्ला अजीजगंज में स्थित सत्यानंद हॉस्पिटल में शहर के निजी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने सभी केंद्रों पर चल रहे सत्रों का निरीक्षण किया।
उधर, ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा, बंडा, कलान, सिंधौली, निगोही, ददरौल, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, सन इंस्टीट्यूट और फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज में बने केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कोविन पोर्टल न खुलने से देरी से शुरू हो सका टीकाकरण
शाहजहांपुर। शुक्रवार को टीकाकरण शुरू होने में समय लग गया। सुबह 10:00 बजे टीकाकरण की शुरुआत होनी थी लेकिन कोविन-पोर्टल नहीं खुल सका। इसकी वजह से बाद में टीकाकरण कराने के लिए आने वालों को इंतजार भी करना पड़ा। बाद में मैनुअल तरीके से टीकाकरण की शुरुआत की गई। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को 30 मिनट के लिए अवलोकन कक्ष में बैठाया गया, जिससे टीका लगने के कारण किसी तरह की परेशानी होने पर उसको उपचार दिया जा सके। लेकिन कहीं से भी किसी की तबीयत खराब होने की सूचना नहीं मिली।
टीकाकरण से घबराती रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय, पुराना सभागार और जली कोठी एपीएचसी में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण हुआ। जली कोठी एपीएचसी में शुक्रवार को पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण कराने से घबराती रहीं। इसकी वजह से कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सूची में अपना नाम देखने के बाद वापस भी चली गईं।
टीकाकरण के बाद अच्छा लगा
मैंने शुक्रवार को वैक्सीनेशन करवा लिया है। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले टीकाकरण का मौका देने के लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। टीकाकरण के बाद आधा घंटा रुकने के बाद अपने क्लीनिक पर जाकर सेवाएं दीं। - रवि मोहन, होम्योपैथिक चिकित्सक
जैसे सभी को डर था कि कहीं संक्रमण न हो जाए, टीकाकरण कराने से पहले वैसा ही मुझे भी लग रहा था लेकिन अब आत्मविश्वास आ गया है कि अब वायरस से लड़ सकते हैं। टीकाकरण करवाने के बाद अच्छा लग रहा है। - किरन मोहन, निजी चिकित्सक
शहर के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता हूं। मुझे आज कोरोना का टीका लगवाने का मौका मिला है, इसके लिए पहले से इंतजार कर रहा था। टीकाकरण से पहले किसी तरह का कोई डर मन में नहीं था और न ही अब कोई दिक्कत है। - अमित कुमार, नर्सिंग स्टाफ
सीएमओ ऑफिस में बने केंद्र पर मुझे सबसे पहले टीका लगा। कोरोना वैक्सीन आने के बाद से ही टीका लगने का इंतजार कर रही थी। टीका लगने के बाद कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। अब सोच रहे हैं कि जल्द ही दूसरा टीका भी लग जाए। - सुनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
तिलहर में भी सौ लोगों ने लगवाए टीके
तिलहर। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड हॉस्पिटल बंथरा में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। कॉलेज में कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश आर्य को पहला टीका लगा। 216 लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। डिप्टी एमएस डॉ. अमित कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ललित सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. कीर्ति आदि ने भी टीका लगवाया।
निगोही में ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया टीकाकरण का उद्घाटन
निगोही। सीएचसी पर टीकाकरण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा ने फीता काटकर किया। केंद्र पर पहला टीका ढकिया तिवारी गांव की अर्चना देवी को लगाया गया। अर्चना ने बताया कि टीकाकरण के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उनके पास जब टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचने का मेसेज आया था, तभी से वह टीका लगवाने केे लेकर उत्सुक थीं।
बंडा में भी हुआ वैक्सीनेशन
बंडा। कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के दूसरे चरण में शुक्रवार को बंडा सीएचसी पर 210 में 151 लोगों को टीके लगाए गए। टीका लगवाने वाले किसी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं हुई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि 151 लोगों का टीकाकरण कराया गया है। सबसे पहला टीका आशा कार्यकर्ता प्रिया को लगाया गया और जबकि आज का अंतिम टीका आशा कार्यकर्ता सबीना खानम को लगाया गया। टीकाकरण में डॉ. वीके वर्मा, डॉ. रईशुल हसन, विवेक वर्मा, सुचेता, मंजू, पूजा, बीना रावत, सविता, फरहा बी, दिनेश शर्मा, हरवंश पांडे आदि का सहयोग रहा।
42 फीसद लोगों को लगा है टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 42 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्दी की वजह से लोग घरों से नहीं निकले होंगे। बताया कि जिन लोगों ने शुक्रवार को टीकाकरण नहीं करवाया है। उन सभी से संपर्क किया जाएगा, उन्हें टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
अब 28 व 29 जनवरी को लगेगा टीका
टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी, पहले दिन जहां 400 में से 308 लोगों ने टीका लगवाया। शुक्रवार को 2497 में 1049 का ही टीकाकरण किया जा सका। अब 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।

शाहजहांपुर के पुराना जिला अस्पताल में बने सेंटर से कोरोना वैक्सीन बॉक्स के लेकर जाते कर्मचारी । ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के जली कोठी एपीएचसी पर केंद्र पर टीकाकरण से पहले लिस्ट में नाम देखने पहुंची आंगनबाड़?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें