फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे के गड्ढों ने ली महिला की जान, ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के हुलासनगरा रेलवे फाटक पर हुए हादसे के बाद देखने लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)/ फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। लखनऊ हाईवे के गड्ढों ने बृहस्पतिवार को एक और महिला की जान ले ली। महिला अपने बेटे के साथ फरीदपुर से तिलहर जा रही थी, हुलासनगरा क्रॉसिंग के नजदीक बाइक गड्ढे में अंसतुलित होकर गिरी और तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। सिर कुचलकर धड़ से अलग हो गया। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का लंबे समय से चल रहा निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाना हादसे की खास वजह रहा।
विज्ञापन

फरीदपुर के गांव पचौमी के मोहम्मद याकूब की पत्नी नईमा (44) बेटे रशीद के साथ तिलहर में अपने मायके में बीमार भाई को देखने आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब एक बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग से 50 मीटर पहले पहुंचने पर रशीद ने पीछे से आते ट्रक से बचने के लिए बाइक सड़क से नीचे उतारी। गड्ढों में जाने की वजह से बाइक असंतुलित होकर गिर गई और नईमा सड़क पर गिर गईं। जिस ट्रक से बचने का प्रयास था, उसी ट्रक ने नईमा को कुचल दिया। सिर और गर्दन बुरी तरह कुचलने से धड़ से अलग हो गए। हादसा देखकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के कारण हाईवे पर थोड़ी देर जाम लग गया। पुलिस ने शव हटवाकर रास्ता साफ कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि इसी जगह पर कुछ महीनों पहले ग्राम टिसुआ की महिला की भी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें