फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत, 170 नये मामले सामने आये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई। जबकि जिले में 170 नये मामले सामने आये हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली निवासी युवक (35) की हालत बिगड़ने पर 30 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर बाजार क्षेत्र निवासी महिला (49) का स्वास्थ्य खराब होने पर 28 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। निगोही क्षेत्र निवासी शख्स (38) की तबीयत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना जांच कराई गई ।
रिपोर्ट में संक्रमण पाये जाने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तिलहर क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला (68) को 28 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डा. एयूपी सिंहा ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। वहीं एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अनुसार शनिवार को जिले 170 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये है। एक्टिव केस 4165 और जिले में अब तक 13673 कोरोना संक्रमित मरीज पाये जा चुके हैं।
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर ग्राम विकास अधिकारी की मौत
शुक्रवार रात मिर्जापुर ब्लॉॅक कार्यालय में आवासीय कालोनी में रुककर ग्राम विकास अधिकारी सत्यप्रकाश वर्मा (35) मतगणना की तैयारी कर रहे थे। उनको अचानक रात करीब तीन बजे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उनको अन्य कर्मचारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। आक्सीजन भी लगाई गई लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बेटे की गई बारात, मां ने दम तोड़ा
रोजा थाना क्षेत्र के चर्च कालोनी निवासी विमला देवी (40) की शुक्रवार रात करीब 12 बजे तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बेटे सचिन की बारात लखीमपुर के मोहम्मदी गई थी। विमला देवी की मौत की खबर बेटे को नहीं दी गई थी। शनिवार सुबह बारात वापस घर आई। तब सचिन को मां की मौत के बारे में पता चला। संवाद
सामाजिक कार्यकर्ता तस्लीम लगारी का निधन
शनिवार सुबह चौक कोतवाली में सफाई का कार्य करने पहुंचे तस्लीम लगारी(50) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस तत्काल उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । लगारी समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष तस्लीम लगारी इससे पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुके थे। संवाद
बीमारी से सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम
बीमारी से सगे भाइयों की मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों भाई छह दिन से बीमार थे और शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
गांव सीतापुर निवासी 28 वर्षीय नितिन वर्मा और उनके छोटे भाई विवेक कुमार वर्मा 25 अप्रैल से बीमार थे। उनको बुखार आदि की समस्या थी। शनिवार को दोनों भाइयों ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। परिवार के लोगों ने दोनों को स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग दोनों को शाहजहांपुर ले जा रहे थे। रास्ते में विवेक वर्मा की मौत हो गई।
सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग विवेक का शव लेकर दोपहर में घर पहुंच गए। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि नितिन की भी हालत खराब हो गई है। इस पर परिवार के अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद नितिन ने भी दम तोड़ दिया। नितिन की शादी हो चुकी है, उनकी एक पुत्री भी है। विवेक की अभी शादी नहीं हुई थीं। सगे भाइयों की मौत की जानकारी से गांव के लोग स्तब्ध रह गए। शाम को नितिन का शव भी घर पहुंच गया। सगे भाईयों की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें