फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित की मौत, 189 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चौक कोतवाली निवासी व्यक्ति (60) को सांस की दिक्कत होने पर 19 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच होने पर व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। वहीं रोजा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला (44) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों का कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

सीएमएस एयूपी सिंहा ने बताया कि बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि जिले में 189 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस 1436, अब तक जिले में 8858 कोरोना संक्रमित मरीज पाये जा चुके हैं। 142 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें