फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में विधायक पुत्र, पुत्रवधु व पुत्रियां निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा की दो पुत्रियां, एक पुत्र व पुत्र वधू निर्विरोध बीडीसी सदस्य पद के लिए निर्वाचित हुए हैं, जबकि 368 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। छह प्रत्याशियों के प्रधान पद के पर्चे निरस्त हो गए। 678 प्रत्याशी प्रधान पद पर जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन

आरओ गनेश गुप्ता ने बताया कि निगोही विकास खंड में नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद 75 बीडीसी पदों में से चार पर विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्री कोमल वर्मा संडा (खास), काजल वर्मा चकबरैचा, पुत्रवधू रुचि वर्मा बझेरा-बझेरी तथा छोटे पुत्र सचिन वर्मा मिल्किया से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 71 सीटों पर 368 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। छह प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हुए हैं और 77 सीटों पर प्रधान पद के लिए 678 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्राम पंचायत के सदस्यों के प्रत्याशियों की सूची बन रही थी। जिसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें