फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को जल्द बनेंगे जाएगा कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में जल्द बनेंगे कोविड अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड एल टू अस्पताल के आईसोलेशन और आईसीयू वार्ड में 184 बेड हैं। यहां कोरोना संक्रमित 115 मरीज भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन कोशिश करने के बावजूद 50 बेड की व्यवस्था और कर सकता है। जबकि प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ विभाग जल्द प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी में है। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाए जाने की प्रकिया शुरू भी कर दी गई है। बंथरा में स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन::::
प्राइवेट अस्पतालों में कोविड अस्पताल बनाने के लिए बहुत जल्द उनके मालिकों से वार्ता की जाएगी। सबसे पहले वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। वहां 300 बेड की व्यवस्था है। उम्मीद है कि सभी अस्पतालों के मालिक इस कोरोना काल में सहयोग करेंगे। ताकि मरीजों को अच्छा और बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके। - डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें