फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव : तीसरे दिन 138 सत्रों का आयोजन कर 5618 को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर टीका उत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को टीका उत्सव के तीसरे दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर 138 सत्रों का आयोजन कर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया गया। इस बीच ज्यादातर लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देकर प्रतिरक्षित किया गया, कुछ को दूसरी डोज भी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ओसीएफ अस्पताल के साथ ही जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में सत्रों का आयोजन किया गया। सुबह 09:00 बजे से लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचने लगे। जहां पंजीकरण करने के बाद कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। टीका लगवाने वालों में 45 साल से ऊपर के पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल रहे। ओसीएफ अस्पताल में पर टीका लगवाने वाले पोस्टमास्टर अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर उन्होंने टीका लगवाने का निर्णय लिया। केंद्र पर पहुंचकर पंजीकरण कराया और कुछ देर बाद टीका लगवाया। आधे घंटे तक केंद्र पर ही बैठे रहे, इस बीच किसी तरह की शारीरिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के मनाया जाएगा। चार दिवसीय टीका उत्सव में वृहद स्तर पर टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंगलवार को 138 से अधिक सत्रों का आयोजन कर 5618 आठ हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया है। बुधवार को भी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने 45 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें