फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर एक समय में पांच से ज्यादा लोग नहीं हो सकेंगे इकट्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रमजान और नवरात्र को ध्यान में रखकर शासन की ओर से कोविड गाइड लाइन जारी की गई है। इसे सख्ती से पालन कराए जाने की निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ इकट्ठा होना संभव नहीं होगा। फिर चाहे मंदिर हो या फिर मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च, सभी जगह एक समय में पांच लोगों से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी रहेगी। शासन द्वारा रमजान और नवरात्र को जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मस्जिदों में इमाम समेत पांच से अधिक लोग एक साथ नमाज नहीं पढ़ेंगे। इसी तरह मंदिरों में एक समय में पांच श्रद्धालु पूजन कर सकेंगे। वहां देवी प्रतिमाओं और घन्टा को स्पर्श वर्जित रहेगा। श्रद्धालु प्रसाद स्वयं अर्पित करेंगे। बाजारों में भी कोरोना संक्रमण को देखते सामाजिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता कड़ाई से लागू कराई जाएगी। गुरुद्वारों में भी सिख समागम जैसे कार्यक्रमो में भीड़ नहीं होने दी जाएगी। गाइडलाइन का उल्लंघन होते पाए जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं समेत आईपीसी की धारा 151 के तहत की जाएगी। धर्मगुरुओं के साथ मंगलवार को हुई प्रशासनिक बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने इन व्यवस्थाओं का पालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु
शाहजहांपुर। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि एक्टिव केस की संख्या 410 तक पहुंच गई है। अब कोरोना संक्रमित 125 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को पूरे जिले में 5618 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं वायां क्षेत्र की रहनें वाली महिला (54) को ह्रदय संबंधी दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में 10 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 11 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव मिलीं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम महिला की मृत्यु हो गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें